झारखंड में नक्सलियों ने बरपाया कहर

author-image
New Update
झारखंड में नक्सलियों ने बरपाया कहर

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: झारखंड में नक्सलियों का कहर लगातार बढ़ रहा है। नक्सलियों के निशाने पर ग्रामीण हैं। पिछले 23 महीने के दौरान राज्य में सक्रिय अलग-अलग नक्सली संगठनों के द्वारा 35 लोगों की हत्या कर दी गई। झारखंड पुलिस मुख्यालय के आंकड़े के अनुसार साल 2020 में 26 लोगों की हत्या कर दी गई। वहीं, साल 2021 में नवंबर महीने तक 09 लोगों की हत्या कर दी गई थी। झारखंड पुलिस लगातार नक्सलियों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इसके बाबजूद लगातार नक्सली ग्रामीण लोगों को निशाना बना रहे हैं। हाल में एक करोड़ के इनामी राशि वाले नक्सली प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के बाद से नक्सलियों ने जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है।