New Update
/anm-hindi/media/post_banners/8RSViQ70PORsS43KLYaD.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल, एसआई एबी(सशस्त्र शाखा) और यूबी (निशस्त्र शाखा) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। सशस्त्र शाखा में सिपाही भर्ती के तहत कुल 2,450 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। दसवीं व बारहवीं पास अभ्यर्थी 12 जनवरी 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट https://slprbassam.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही निशस्त्र शाखा के लिए सब कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है।