असम पुलिस ने फुटबॉलर डिएगो की घड़ी खोज निकाली, आरोपी गिरफ्तार

author-image
New Update
असम पुलिस ने फुटबॉलर डिएगो की घड़ी खोज निकाली, आरोपी गिरफ्तार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दिवंगत दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना की घड़ी को खोज निकालने में असम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। असम पुलिस ने दुबई पुलिस के साथ मिलकर माराडोना की घड़ी चुराने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, उसके पास से वह हुब्लोट घड़ी भी बरामद हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विटर पर लिखा कि महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना की घड़ी को बरामद कर लिया गया है और वाजिद हुसैन को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।