New Update
/anm-hindi/media/post_banners/ctqntX6T53Q1Q0g3SP26.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में ओमीक्रॉन के 7 और नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। मुंबई से 3, पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम से 4 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 17 हो गई है। यह जानकारी महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गई है। इससे पहले मुंबई के धारावी इलाके में एक 47 साल का मौलाना नए वेरिएंट से संक्रमित पाया गया था। 4 दिसंबर को वह तंजानिया से वापस मुंबई लौटा था। अब राज्य में नए वेरिएंट से संक्रमित कुल मरीज 17 हो गए हैं।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)