KYC अपडेट के नाम पर ठगी का शिकार हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली

author-image
New Update
KYC अपडेट के नाम पर ठगी का शिकार हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली

स्टॉफ रिर्पोटर, एएनएम न्यूज़: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने हाल ही में बांद्रा पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत में उन्होंने बताया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ठगों ने कांबली को एक लाख रुपये का चूना लगा दिया था। शिकायत के अनुसार उन्हें सबसे पहले KYC अपडेट करवाने के नाम पर कॉल आया था जिसके बाद उन लोगों ने कांबली के अकाउंट से 1,13,998 रुपये की ठगी कर दी। 

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला 3 दिसंबर का है। कांबली को कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक प्राईवेट बैंक का कर्मचारी बताया था। फोन पर बैंक कर्मचारी बने ठग ने KYC अपडेट करने के लिए उनसे कुछ बैंक डीटेल देने को कहा और जैसे ही उसे कांबली के अकाउंट की जानकारी मिली उसने उनके अकाउंट से 1 लाख रुपये पार कर दिए।