2030 तक भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा

author-image
New Update
2030 तक भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत 2022 के अंत तक गगनयान से पहले दो मानवरहित मिशन अंतरिक्ष में भेजेगा। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए सवालों के जवाब में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। सिंह ने कहा, भारत की योजना 2030 तक एक अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की है जो अपनी तरह का अनोखा स्टेशन होगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया मानवरहित मिशन पूरी तरह रोबोटिक होंगे। इनमें से एक अगले साल की शुरूआत और दूसरे मिशन को साल के अंत तक भेजा जाएगा। सिंह ने कहा कि गगनयान की सफलता के साथ ही भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में विश्व में अग्रिम पंक्ति के देशों में शुमार हो जाएगा।