प्रियंका गांधी ने महिलाओं से की ये बड़े वादे

author-image
New Update
प्रियंका गांधी ने महिलाओं से की ये बड़े वादे

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कांग्रेस ने यूपी की महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं से कई बड़े वादे किए हैं। उन्होंने एलान किया कि अगर उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40% आरक्षण दिया जाएगा। पुलिस भर्ती में महिलाओं को 25% का आरक्षण मिलेगा। 25 शहरों में छात्राओं के लिए अत्याधुनिक हॉस्टल का निर्माण होगा। बीमारी के इलाज के लिए 10 लाख रुपए तक की व्यवस्था की जाएगी। सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त में यात्रा की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने इस बार विधानसभा चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देने का एलान भी किया है।