जानिए ये चार चीजों का सेवन करने से आपको क्या फ़ायदा मिलता है?

author-image
New Update
जानिए ये चार चीजों का सेवन करने से आपको क्या फ़ायदा मिलता है?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हम अपने खानपान में क्या खा रहे हैं, इस बात का हमें खास ध्यान देना चाहिए। खासतौर पर हम सुबह के नाश्ते में क्या खा रहे हैं, इस बात पर खास ध्यान देने की जरूरत है। हमारा खाना हेल्दी हो, ताकि हमारा शरीर स्वस्थ रह सके। जो हमें बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। सुबह खाली पेट बादाम का सेवन कर सकते हैं। बस ध्यान रहे कि इनकी मात्रा ज्यादा न लें, नहीं तो आपका पेट भी खराब हो सकता है। बादाम में प्रोटीन, विटामिन, मैंगनीज ओमेगा-3 और फाइबर जैसी चीजें पाई जाती हैं। दूध और केले का सेवन भी सुबह के नाश्ते में कर सकते हैं। ये दोनों ही हमारे शरीर को फायदे देते हैं। सुबह नाश्ते में आप ओटमील खा सकते हैं। आप इसमें फल मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें फोलेट, पोटेशियम, ओमेगा-3 जैसी चीजें पाई जाती हैं। सुबह नाश्ते में अंडा खाना चाइये। इसमें प्रोटीन और कई पोषक तत्व हमारे शरीर को लाभ देते हैं।