सूबे की सड़कों पर निकलेंगे सीएम नीतीश

author-image
New Update
सूबे की सड़कों पर निकलेंगे सीएम नीतीश

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से एक यात्रा पर निकलने वाले हैं। संभवत: पंचायत चुनाव के बाद मुख्यमंत्री राज्य के सभी जिलों का दौरा करेंगे और विकास कार्यों का जायजा लेंगे। कहा जा रहा है कि शराबबंदी कानून को लेकर घिरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस यात्रा का मुख्य मकसद विकास कार्यो को सरजमीं पर देखने के साथ लोगों से शराबबंदी कानून को लेकर उनकी इच्छा भी जानने का प्रयास करेंगे।



बिहार के मुख्यमंत्री सत्ता में रहें हो या सत्ता से बाहर रहे हों वे राज्य की यात्रा पर निकलते रहे हैं और अपनी यात्रा का नाम भी देते रहे हैं। नीतीश अब तक न्याय यात्रा, विकास यात्रा, धन्यवाद यात्रा, प्रवास यात्रा, विष्वास यात्रा, सेवा यात्रा, अधिकार यात्रा, संकल्प यात्रा, संपर्क यात्रा सहित अन्य यात्राओं के जरिए राज्य की राजनीति को भांपते रहे हैं।