New Update
/anm-hindi/media/post_banners/YkuXuXdjxJW6nFlVl82m.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: जम्मू-कश्मीर में लगातार साफ चल रहे मौसम से शुष्क ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने रविवार पांच दिसंबर से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। कश्मीर और जम्मू संभाग में कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी के चलते घाटी में राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका हैं। इसके बीच घाटी शीतलहर की चपेट में है। जम्मू संभाग में शुष्क सर्दी है।
जम्मू संभाग में पीर पंजाल के पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी हो सकती है। हालांकि शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ बना रहा। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री होने से सबसे ठंडा रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री रहा।