अब दुश्मन को उसके घर में मार रहा भारत : गृह मंत्री

author-image
New Update
अब दुश्मन को उसके घर में मार रहा भारत : गृह मंत्री

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: गृह मंत्री ने कहा कि भारत अब उन देशों में शामिल है जो दुश्मनों को उन्हीं की भाषा में मुंहतोड़ जवाब देता है। सीमा पार से फैलाए जा रहे आतंक को अब भारत उनके घर में जाकर खत्म करता है। अब हम सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मन को करारा जवाब देते हैं। यह कारनामा अब तक अमेरिका और इस्राइल ही करते थे, लेकिन अब हम भी ऐसा करने में सक्षम हैं। उन्होंने आगे कहा कि धारा 370 हटाने और आतंकवाद पर लगाम लगाने के बाद कश्मीर अब धीरे-धीरे देश के साथ एकता के साथ खड़ा हो रहा है, वह राज्य अब सामान्य हो रहा है।