/anm-hindi/media/post_banners/12p3ZNumJKJZFqbLE7Bj.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: इस धरती पर लाखों की संख्या में जीव-जंतु हैं, जिसमें से कुछ को लोग जानते हैं, जबकि अधिकतर जीवों के बारे में लोगों को पता ही नहीं है। न तो लोगों ने उन्हें देखा होता है और न ही उनके नाम ही सुने होते हैं। अगर हम कहें कि आपने कितने समुद्री जीवों को देखा है या उनका नाम सुना है, तो यकीनन आप 20-30 से ज्यादा के नाम नहीं बता पाएंगे, लेकिन आपको जानकर हैरान होगी कि समुद्र में 2 लाख से अधिक जीवों की ज्ञात प्रजातियां हैं, जबकि कई ऐसे समुद्री जीव भी हैं, जो रहस्य ही बने हुए हैं। एक ऐसे ही रहस्यमय समुद्री जीव का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो दिखने में बेहद ही अजीब है। उसे देखने पर ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी और ही दुनिया से आया हो। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेंढक की तरह दिखने वाले इस समुद्री जीव के दोनों तरफ 4-4 पैर निकले हुए हैं और वह अपने पैरों की मदद से रेत के अंदर गड्ढा बनाते हुए घुसता जा रहा है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)