'जवाद' तूफान, जमकर मचाएगा तबाही,107 ट्रेनें रद्द

author-image
New Update
'जवाद' तूफान, जमकर मचाएगा तबाही,107 ट्रेनें रद्द

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देश के पूर्वी तट की तरफ चक्रवाती तूफान जवाद तेजी से बढ़ रहा है। अनुमान है कि ये तूफान आंध्र प्रदेश और ओडिशा तटीय इलाकों से टकराएगा। इस तूफान का असर देश के अलग-अलग हिस्सों में पड़ेगा। लेकिन इससे सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश और ओडिशा प्रभावित होंगे। ऐसे में दोनों राज्यों की सरकार ने इसे लेकर कई दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। चक्रवात जवाद के चलते इंडियन रेलवे ने 107 ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं। ये आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों से गुजरने वाली ट्रेनें हैं। चक्रवात जवाद को लेकर ओडिशा के 19 जिलों के स्कूल आज बंद रहेंगे. दोनों ही राज्यों में UGC NET की परीक्षाएं टाल दी गई हैं।