भारतीय नौसेना चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है

author-image
New Update
भारतीय नौसेना चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारतीय नौसेना दिवस से ठीक एक दिन पहले आज शुक्रवार को नेवी के नए प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना के पास जल्द ही हवा और पानी के अंदर चलने वाली स्वदेशी-मानवरहित प्रणालियां होंगी। इसके लिए 10 साल का रोडमैप तैयार है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना दोनों चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना के लिए बनाए जा रहे 39 युद्धपोतों और पनडुब्बियों में से 37 भारत में 'मेक इन इंडिया' के तहत बनाए जा रहे हैं, जो आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारी खोज को दर्शाता है।