जितेन्द्र तिवारी के जन्मदिन पर 250 जरूरतमंदों में शीत वस्त्र वितरण किया गया

author-image
New Update
जितेन्द्र तिवारी के जन्मदिन पर 250 जरूरतमंदों में शीत वस्त्र वितरण किया गया

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर सह पहल संस्था के अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर हर साल की तरह इस साल भी जे के नगर पोस्ट ऑफिस के निकट स्थित पहल कार्यालय में केक काटकर श्री तिवारी का जन्मदिन धुमधाम से मनाया गया। साथ ही इस अवसर पर अंचल के 250 जरूरतमंद महिला पुरुषों में शीत वस्त्र वितरण किया गया। इस अवसर पर पहल संस्था के सचिव अभय उपाध्याय, चुन्नू तिवारी, दीपक प्रसाद, रघुवीर प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे। मौके पर अभय उपाध्याय ने कहा कि जितेंद्र तिवारी आसनसोल नगर निगम के मेयर एवं विधायक रहते हुए अंचल के विकास में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। श्री तिवारी आसनसोल के साथ जे के नगर के लोगों के साथ भी जुड़े रहे हैं। अंचल के लोगों की सहायता के लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं।