दुबई में कटा अंगूठा, दिल्ली में डॉक्टरों ने जोड़ा

author-image
Harmeet
New Update
दुबई में कटा अंगूठा, दिल्ली में डॉक्टरों ने जोड़ा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राजस्थान निवासी 34 वर्षीय संदीप शर्मा का दुबई में काम करते हुए आरी से अंगूठा कट गया। आनन फानन करीब 22 घंटे में दिल्ली पहुंचे मरीज को द्वारका स्थित आकाश अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बगैर समय गंवाए मरीज का ऑपरेशन किया और उसका अंगूठा जोड़ दिया और मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

अंगूठा कटने के चलते लगातार रक्तस्राव होता रहा। तब दुबई में इलाज महंगा होने के कारण मरीज को तत्काल भारत लाया गया। और उसका अंगूठा जोड़ दिया। मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया है।