देश में पहली बार पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की आबादी

author-image
New Update
देश में पहली बार पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की आबादी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देश में महिलाओं को लेकर बहुत ही अच्छी खबर आई है। दरअसल, देश में पहली बार पुरुषों की तुलना में महिलाओं की आबादी में इजाफा हुआ है। अब हर 1000 पुरुषों पर 1,020 महिलाएं हैं। वहीं आजादी के बाद ये भी पहली बार रिकॉर्ड बना है जब पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की आबादी 1000 से अधिक हो गई है। एक और अच्छी खबर यह है कि जन्म के समय भी सेक्स अनुपात में सुधार हुआ है। 2015-16 में ये प्रति 1000 बच्चों पर 919 बच्चियों का थो, जो 2019-21 में सुधकर प्रति 1000 बच्चों पर 929 बच्चियों का हो गया है।