जानिए क्यों गर्भावस्था में महिलाओं की खास ख्याल रखना जरूरी है

author-image
Harmeet
New Update
जानिए क्यों गर्भावस्था में महिलाओं की खास ख्याल रखना जरूरी है

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: गर्भावस्था महिलाओं के जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण पड़ाव है जिस दौरान गर्भवती महिलाओं को कई चुनौतियों से गुजारनी पड़ती है। मां के साथ साथ गर्भस्थ शिशु भी इस दौरान कई चुनौतियों से गुजरते हैं। प्रदूषण और संक्रमण जैसी स्थितियां भी इन चुनौतियों में शामिल होती हैं। बर्तमान में एक और स्थिति इनमें शामिल हो चुकी है वह है कोरोना की। हालांकि गर्भावस्था के दौरान जो माएं खुद कोरोना पीड़ित थीं उन्होंने भी पूरी सतर्कता रखते हुए स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। बात है कि अगर सावधानी और सतर्कता रखी जाए तो बच्चा और मां दोनों के स्वस्थ रहने को सुनिश्चित किया जा सकता है। इसी कड़ी में आता है यूटीआई संक्रमण भी। इसका मतलब है यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन जोकि महिलाओं में यह संक्रमण बहुत आम है। यूटीआई संक्रमण किसी भी महिला को हो सकती है। सामान्यतौर पर यह इंफेक्शन उतना जोखिम भरा नहीं है क्योकि दवाइयों से ये ठीक भी हो जाता है पर गर्भावस्था के दौरान इंफेक्शन की खास ख्याल रखना जरूरी है क्योकि इसके कारण स्थिति अधिक गम्भीर हो सकती है।