दुर्गापुर पुलिस ने पांच आरोपियों के एक गिरोह को किया गिरफ्तार

author-image
New Update
दुर्गापुर पुलिस ने पांच आरोपियों के एक गिरोह को किया गिरफ्तार

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: दुर्गापुर पुलिस ने झारखंड के दुमका से वित्तीय धोखाधड़ी और ब्लैकमेल सहित कई घटनाओं में पांच आरोपियों के एक गिरोह को गिरफ्तार कर आज दुर्गापुर अनुमंडल न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार लोगों के नाम नजू अंसारी, अब्दुल खालिक अंसारी, गुलाम हुसैन अंसारी, हुसैन अंसारी और नवाज अंसारी हैं। पुलिस ने जज से 14 दिन की पुलिस कस्टडी के लिए अर्जी दी।

सूत्रों के अनुसार यह गिरोह दुर्गापुर के सिटी सेंटर में किराए पर मकान लेकर विभिन्न शरारती गतिविधियों में संलिप्त था। जालसाजों ने रसोई गैस सिलेंडर के डीलर के नाम से मकान किराए पर लिया था। उन पर वित्तीय विवरण देने जैसे आपराधिक गतिविधियों के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था।