एक गृहिणी की रहस्यमय तरीके से मौत के मामले में पुलिस ने किया चार लोगों को गिरफ्तार

author-image
New Update
एक गृहिणी की रहस्यमय तरीके से मौत के मामले में पुलिस ने किया चार लोगों को गिरफ्तार

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: पुलिस ने चार लोगों को पांडबेश्वर में एक गृहिणी की रहस्यमय तरीके से मौत के मामले में गिरफ्तार किया है। आज आरोपीओं को दुर्गापुर अनुमंडल न्यायालय ले जाया गया था। बुधवार को मृतक गृहिणी के परिवार ने पांडबेश्वर थाने में गृहिणी की मौत के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय रेणुका बाद्यकर की शादी पंडबेश्वर के रामनगर निवासी समीर बाद्यकर से हुई थी। 

मृतक के परिजनों का आरोप है कि रेणुका बाद्यकर की हत्या की गई है। मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर पंडाबेश्वर थाने की पुलिस ने मृतका के ससुराल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने मृतका गृहिणी के पति समीर बाद्यकर को पांच दिन की पुलिस हिरासत और बाकी तीन को चौदह दिन के जेल का आदेश दिया है।