New Update
/anm-hindi/media/post_banners/CGspXIblnogi6cr5aPC9.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में यमुना की गंदगी पर चिंता जाहिर की। साथ ही छह एक्शन प्वाइंट्स भी बताए। उन्होंने कहा कि 2025 तक यमुना की सफाई पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि यमुना नदी को इतना गंदा होने में 70 साल लगे। दो दिन में इसकी सफाई नहीं हो सकती। मैंने दिल्ली के चुनावों में लोगों से वादा किया था कि अगले चुनावों तक इसे साफ कर दिया जाएगा।
ये है छह एक्शन प्वाइंट्स
बेहद कम कीमत पर नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने पर करेंगे काम।
तकनीक की मदद से होगी नालों की सफाई।
सीवर ट्रीटमेंट प्लान की क्षमता बढ़ा रहे हैं।
इंडस्ट्रियल वेस्ट पर लगाएंगे लगाम।
इंडस्ट्रीज को ट्रीटमेंट प्लांट को भेजना होगा वेस्ट।
झुग्गियों की गंदगी को सीवर में मिलाने का काम।