New Update
/anm-hindi/media/post_banners/MOJxYNQEG1uHmNO49H9G.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: फिल्म स्टार दिलीप कुमार का बुधवार को निधन हो गया। सुबह 07.30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत थी जिसके चलते 29 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिल्म स्टार दिलीप कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश मे कहा कि दिलीप कुमार हिंदी फिल्मों के एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता थे जो भारतीय संसद के उच्च सदन राज्य सभा के सदस्य रह चुके थे। उन्हें 1995 में भारतीय फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा दिलीप कुमार को 1998 में पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज से भी सम्मानित किया गया था। उनके निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता एवं दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित दिलीप कुमार जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। वे राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके थे। उनके निधन से सिनेमा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) July 7, 2021

अधिक समाचार :
For more details visit anmnewshindi.in
Follow us at https://www.facebook.com/hindianmnews
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)