यूनियन गुट के पदाधिकारियों द्वारा आत्मदाह की कोशिश

author-image
New Update
यूनियन गुट के पदाधिकारियों द्वारा आत्मदाह की कोशिश

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पटेल चौराहे पर विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन गुट के पदाधिकारियों द्वारा भूख हड़ताल किया जा रहा था। आज प्रशासन द्वारा किसान कार्यकर्ताओं की कोई सुध नहीं लिए जाने के कारण आक्रोशित समस्त कार्यकर्ताओं ने आत्मदाह की चेतावनी दी और किसान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का कोशिश भी किया। लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंच जाने के कारण वे ऐसा नहीं कर पाए। एसडीएम सचिन कुमार वर्मा, तहसीलदार राहुल सिंह और सीओ योग्रन्द्र कुमार भी इस मौके पर उपस्थित थे।