महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट में 14 दिनों से चक्का जाम, मुख्यमंत्री ने की हड़ताल खत्म करने की अपील

author-image
New Update
महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट में 14 दिनों से चक्का जाम, मुख्यमंत्री ने की हड़ताल खत्म करने की अपील

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: महाराष्ट्र राज्य परिवहन यानी स्टेट ट्रांसपोर्ट हड़ताल अभी भी खत्म नहीं हुई है। 14 दिनों से जारी इस हड़ताल से आम जन परेशान है। वहीं ST कर्मचारियों की मांग है कि उनके कॉर्पोरेशन को सरकार में समाहित किया जाए। 14 दिनों से राज्य की 14 हजार से भी ज्यादा ST बसें सड़क पर नही निकली हैं। ट्रांसपोर्ट के तकरीबन 1 लाख कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसके चलते आम जन को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने की अपील की है और बातचीत कर मसले का हल निकालने का प्रस्ताव दिया है।