यूपी विजय के लिए कांग्रेस का महाभिया

author-image
New Update
यूपी विजय के लिए कांग्रेस का महाभिया

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: उत्तर प्रदेश में चुनावी सफलता हासिल करने के लिए कांग्रेस ने सघन रणनीति तैयार की है। इसके अंतर्गत पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में महंगाई के खिलाफ 32240 किलोमीटर की पदयात्रा आयोजित करेगी। ये पदयात्राएं सभी 403 विधानसभाओं में आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा बड़ी जगहों पर बड़े कार्यक्रम, रैलियां आयोजित की जाएंगी तो छोटी जगहों पर 5000 नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएंगी। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर से 'भाजपा हटाओ, महंगाई भगाओ' नारे के साथ पदयात्राओं की शुरूआत की जाएगी। ये यात्राएं अगले 10 दिन यानी 24 नवंबर तक जारी रहेंगी। हर विधानसभा में न्यूनतम 10 किलोमीटर की पदयात्रा निकालने की रणनीति बनाई गई है।