स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : 5 जुलाई 1995 को हैदराबाद में जन्मीं पीवी सिंधू 26 साल की हो गर्ईं। बहुत कम उम्र में सिंधू का शुमार दुनिया की दिग्गज महिला बैडमिटन खिलाड़ियों में किया जाने लगा। वह भारत की महिला खिलाड़ी हैं। रियो ओलंपिक में देश को सिल्वर दिलाने वाली भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु ,आने वाले टोक्यो ओलिंपिक में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से गोल्ड जीतने के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। वह 2016 में रियो में जो नहीं हुआ था, टोक्यो ओलिंपिक में उसे पूरा करने का सपना देख रहे हैं। वर्ल्ड चैंपियन सिंधु के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर खिलाडीयो ने दी बधाई। ज्वाला गुट्टा, युवराज सिंह और केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने उनका स्वागत किया।
अधिक समाचार :
For more details visit anmnewshindi.in
Follow us at https://www.facebook.com/hindianmnews