छठ महापर्व आज

author-image
New Update
छठ महापर्व आज

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज यानी 10 नवंबर 2021, बुधवार को छठ महापर्व का मुख्य त्योहार मनाया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले छठ पर्व में आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हुए छठी मैया की पूजा आराधना की जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार छठ पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। छठ पर्व मुख्य रूप से उत्तर भारत के राज्यों में मनाया जाने वाला त्योहार है। इसे खाततौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी भारत में बहुत ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। छठ के त्योहार को सू्र्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। छठ के पर्व में उगते हुए और डूबते हुए सूर्य दोनों को अर्घ्य दिया जाता है।