अंतरिक्षयात्री वांग यापिंग अंतरिक्ष में चलने वाली पहली चीनी महिला बनीं

author-image
New Update
अंतरिक्षयात्री वांग यापिंग अंतरिक्ष में चलने वाली पहली चीनी महिला बनीं

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: चीन के शेनझोउ-13 मिशन के चालक दल की अंतरिक्षयात्री वांग यापिंग बीतें शाम अंतरिक्ष में चलने वाली देश की पहली महिला बन गईं। उन्होंने मिशन के कमांडर झाई झिगांग के साथ पहली असाधारण स्पेसवॉक में हिस्सा लिया। वीडियो में दिखता है कि अंतरिक्षयात्री वांग यापिंग एक कैप्सूल से बाहर आ रही हैं और हाथ हिला रही हैं। इसके बाद कंप्यूटर पर देख रहे लोग जोर-जोर से ताली बजाने लगते हैं।