/anm-hindi/media/post_banners/o56LucZ56ARu4Jccx65b.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत समेत कई देशों में दिवाली मनाई जाती है। हालांकि, सब जगह इसे अलग-अलग नामों और अलग अंदाज में मनाया जाता है। लेकिन, नेपाल में इस त्यौहार से जुड़ी परंपरा थोड़ा अलग है। क्योंकि नेपाल में इसे 'तिहार' कहा जाता है। यहां के लोग भी दीये जलाते हैं, पूजा करते हैं। लेकिन, तिहार के ठीक अगले दिन नेपाल में 'कुकुर तिहार' मनाया जाता है। इसमें लोग कुत्तों की पूजा करते हैं। लोग कुत्तों को माला पहनाते हैं, तिलक लगाते हैं। साथ ही कुत्तों के लिए खास पकवान भी बनाते हैं। कई जगहों पर दावत में कुत्तों को अंडा-दूध और दही दी जाती है।
अब आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर लोग 'कुकुर तिहार' क्यों मनाते हैं? तो आपको बता दे कुत्ता यम देवता का संदेशवाहक माना जाता है। लिहाजा लोग कुत्तों की पूजा इसलिए करते हैं ताकि वो उनकी रक्षा करते रहे।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)