आज रात 10 बजे तक ही मिलेगी मेट्रो की अंतिम सेवा

author-image
New Update
आज रात 10 बजे तक ही मिलेगी मेट्रो की अंतिम सेवा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन दीपावली के अवसर पर मेट्रो रेल सेवा के समय में बदलाव करता है। दीपावली के दिन रात के समय ही सेवाओं को बंद किया जाता है। इस बार भी दीपावली के मौके पर मेट्रो रात 10 बजे तक ही सेवाएं देगा। टर्मिनल से रात 10 बजे अंतिम ट्रेन चलेगी। ग्रीन लाइन पर आखिरी गाड़ी 9 बजे की होगी।