डीजल-पेट्रोल की कीमत घटाने पर बोलीं प्रियंका गांधी

author-image
New Update
डीजल-पेट्रोल की कीमत घटाने पर बोलीं प्रियंका गांधी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देशवासियों को दिवाली के मौके पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत दी है। सरकार ने पेट्रोल पर पांच और डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) में कटौती की है। घटी हुई कीमतें आज से लागू होंगी। वहीं सरकार के इस फैसले पर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने दाम डर की वजह से कम किए हैं।



'दिल से नहीं डर से निकला फैसला'

कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है, "ये दिल से नहीं डर से निकला फैसला है। वसूली सरकार की लूट को आने वाले चुनाव में जवाब देना है।" प्रियंका गांधी महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर लगातार हमलावर होती नजर आई हैं। वहीं पेट्रोल के दाम घटाने पर उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसा है।