/anm-hindi/media/post_banners/3ax8ti5AUuvCHe7evrFB.jpg)
टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, जमुरिया : आठवीं कक्षा का चिराग संथालिया ऑनलाइन क्लास के दौरान ऑनलाइन गेम खेलने पर पाबंदी लगने के बाद घर से भाग गया। चिराग संथालिया परसों सुबह 10 बजे से लापता है। जमुरिया थाने में गुमशुदगी की शिकायत की गई है। चिराग की मां चंचल संथालिया ने कहा कि कक्षा आठ का छात्र चिराग महामारी के समय से ही ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा हैं। चिराग परसों बिना ऑनलाइन क्लास लिए अपने मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेल रहा था। इस बात को लेकर उन्होंने चिराग को डांटा। इसके बाद चिराग घर से निकल गया। रेलवे स्टेशन बस स्टैंड पर सभी परिजनों द्वारा खोजने के बाद जमुरिया थाने की पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत लिखी। हालांकि उसका अभीतक कोई सुराग नहीं मिला है। इस संदर्भ मे चिराग की मां चंचल संथोलिया ने कहा कि परसो सुबह से चिराग गायब हो गया है। उन्होंने चिराग को आनलाईन क्लास के दौरान लैपटॉप पर गेम खेलने से मना किया था। इतनी सी बात पर चिराग घर छोड़ कर चला गया। उन्होंने बताया कि पुलिस आई थी और जल्द से जल्द चिराग को ढुंडने के आश्वासन देकर गयी है। चंचल ने प्रशासन से जल्द से जल्द चिराग को ढुंडने का अनुरोध किया।
अधिक समाचार :
For more details visit anmnewshindi.in
Follow us at https://www.facebook.com/hindianmnews
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)