अमरिंदर सिंह ने नई पार्टी का किया ऐलान, ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ होगा नाम

author-image
New Update
अमरिंदर सिंह ने नई पार्टी का किया ऐलान, ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ होगा नाम

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को अपने नए राजनीतिक दल के नाम की घोषणा कर दी। सिंह की पार्टी का नाम है- पंजाब लोक कांग्रेस। अमरिंदर सिंह ने आज ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी से इस्तीफा भी दिया। अमरिंदर सिंह ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से सियासी संघर्ष के बाद सितंबर में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा नई पार्टी का गठन काफी अहम रहने वाला है। पिछले हफ्ते अमरिंदर सिंह ने कहा था कि उन्होंने पार्टी के नाम और प्रतीक के लिए आवेदन किया है और चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद वह इसकी घोषणा करेंगे।