New Update
/anm-hindi/media/post_banners/FVvlPwuB97j1HFgPVhvN.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सोने के दामों ने पिछले हफ्तों में काफी उतार चढ़ाव देखा है। शुरुआती अक्टूबर में सोने और डॉलर इंडेक्स में मुकाबला देखने को मिला था और सोने ने कुछ सत्रों में जबरदस्त तेजी दिखाई। हालांकि, पिछले हफ्ते कुछ सत्रों में डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने से वापस सोने में गिरावट देखी जाने लगी। वैसे सोने ने बढ़त की ओर अपना सफर जारी रखा है, लेकिन बहुत कमजोरी के साथ। यहां तक कि अभी बीते गुरुवार और शुक्रवार को घरेलू हाजिर दामों में सोना गिरावट पर था, लेकिन सोमवार यानी 1 नवंबर, 2021 को सोने ने हल्की बढ़त दर्ज की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का रुख ऐसा ही बना हुआ है। चांदी में दोनों ही बाजारों में गिरावट आई है।