गोबर से 100 करोड़ दिये बनाने का रिकॉर्ड

author-image
New Update
गोबर से 100 करोड़ दिये बनाने का रिकॉर्ड

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वल्लभभाई कथीरिया का दावा है कि इस साल दीपावली पर गाय के गोबर से 100 करोड़ दिये बनाए जाएंगे। धनतेरस के अवसर से लेकर दीपावली और देव दीपावली तक ये दिये देश के प्रमुख मंदिरों, संस्थानों और लोगों के घरों पर जलाए जाएंगे। इसके लिए गोसंरक्षण से जुड़े सौ से ज्यादा संस्थान अपना योगदान दे रहे हैं। कथीरिया का दावा है कि अब तक मिले ऑर्डर को देखते हुए उन्हें उम्मीद है कि ये लक्ष्य आसानी से पूरा कर लिया जाएगा।