संजय निरुपम का दावा: परमबीर सिंह बेल्जियम में हैं

author-image
New Update
संजय निरुपम का दावा: परमबीर सिंह बेल्जियम में हैं

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने दावा किया है कि वह इन दिनों बेल्जियम में हैं। साथ ही उन्होंने सवाल पूछा कि परमबीर सिंह बेल्जियम कैसे पहुंचे और उन्हें वहां तक भगाने में किसने मदद की। परमबीर सिंह के लापता होने पर मुंबई की एक अदालत ने उनके खिलाफ शनिवार को गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इसपर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने परमबीर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे तो फिलहाल बेल्जियम में हैं।