New Update
/anm-hindi/media/post_banners/gxrUWCF5zmQfevSTYmcH.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब चरणजीत सिंह चन्नी शनिवार को मोहाली के एक स्टेडियम में हॉकी खेलते नजर आए। मैदान में उन्हें गोलकीपर किट के साथ देखा गया। आपको बता दें कि चन्नी ने मोहाली में अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का औचक दौरा किया और करीब एक घंटे तक खिलाड़ियों से मुलाकात की। पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी प्रभजोत सिंह ने गेंद को गोल पोस्ट की ओर मारा और चन्नी ने इसे "आराम से" रोक दिया।
पूर्व भारतीय हॉकी गोलकीपर बलजीत सिंह डधवाल ने कहा, "चन्नी साहब ने गेंदों को आसानी से रोक दिया।" उन्होंने कहा कि हालांकि मुख्यमंत्री 58 साल के हैं, फिर भी उनकी सजगता बहुत अच्छी है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)