New Update
/anm-hindi/media/post_banners/PhngW6YH9CPhOUbAz6zE.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: महाराष्ट्र सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री प्राजक्त तनपुरे ने शिक्षा के मॉडल को समझने के लिए शुक्रवार को दिल्ली के दो सरकारी स्कूलों का दौरा किया। उन्होंने दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तारीफ की है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम किया है। उनके राज्य में भी दिल्ली जैसे मॉडल को अपनाया जाएगा। जिन स्कूलों का दौरा किया गया उनमें पश्चिम विनोद नगर में सर्वोदय बाल विद्यालय और खिचरीपुर में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस शामिल थे।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ”दिल्ली सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए महाराष्ट्र सरकार की मदद के लिए तैयार है। महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री प्राजक्त तनपुरे ने कहा कि दिल्ली के शिक्षा मॉडल की चर्चा पूरे भारत में होती है।