महिला मंडल की ओर से जरूरी सामग्रियों का वितरण

author-image
New Update
महिला मंडल की ओर से जरूरी सामग्रियों का वितरण

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: डीशरगढ़ त्रिशक्ति महिला मंडल केंदा शाखा की ओर से शाखा अध्यक्ष उर्मी मुखोपाध्याय के नेतृत्व में केंदा स्थित ईसीएल कॉन्प्लेक्स के करीब एक कार्यक्रम को आयोजित किया गया। आज के कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों को मदद पहुंचा कर इनके चेहरे पर मुस्कान लाना था। इस कार्यक्रम के दौरान इलाके के तिस जरूरतमंद लोगों के बीच जरूरत की सामग्री चावल,दाल, मुढ़ी बनाने का चावल, चूड़ा, सोयाबीन, आलू, गमछा, कपड़े की थैली और मास्क का वितरण किया गया। शाखा अध्यक्ष उर्मि मुखोपाध्याय ने कहा कि हम सब शाखा की प्रधान अध्यक्षा पूनम मिश्रा के निर्देशों को मानकर कार्य करते है, हमारा प्रयास की जरूरतमंदों की हर संभव सहायता की जाए। इस कार्यक्रम में प्रबालिका गंगोपाध्याय, अम्माजी राव और शम्पा साहा उपस्थित थी।