कांग्रेस दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में समर्थको ने किया हंगामा

author-image
New Update
कांग्रेस दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में समर्थको ने किया हंगामा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: शुक्रवार को मसूरी में आयोजित कांग्रेस दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में हंगामा हो गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी इस कार्यक्रम में शामिल थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम संचालक द्वारा कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी का नाम नहीं लिए जाने से वह नाराज हो गए और उनके समर्थकों ने हंगामा कर दिया। मेघ सिंह को समर्थको ने कंधे पर बैठाकर मंच पर बैठाया। यह मामला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ।