New Update
/anm-hindi/media/post_banners/XKtr1Py91v8PyhOnMRM5.jpg)
राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज, बाराबनी : बाराबनी ब्लॉक के दोमहानी ग्राम पंचायत के तत्वावधान से बाराबनी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के सहयोग से रविवार दोमहानी हाटतोला में करीब 200 गरीब परिवारो को तिरपाल दिया गया। बाराबनी ब्लॉक अध्यक्ष असित सिंह ने कहा कि दोमहानी पंचायत के इस बूथ में विधायक विधान उपाध्याय चुनाव में हार गए हैं, फिर भी उनके निर्देश पर तिरपाल वितरण किया गया। आने वाले दिनों में सभी विकास कार्य जोड़ो से होगा। पूरे पश्चिम बंगाल में बिधान उपाध्याय जैसा विधायक नहीं मिलेगा। इस दौरान जिला परिषद कर्माध्यक्ष पूजा मराडी, पार्थो सारथी मुखर्जी, दोमहानी पंचायत प्रधान रामा सिंह, उप प्रधान बाबुल हांसदा, संतोष सिंह, गोलम मुर्तोजा और कई अन्य उपस्थित थे।
अधिक समाचार :
For more details visit anmnewshindi.in
Follow us at https://www.facebook.com/hindianmnews
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)