दुबराजपुर थाना और पांडबेश्वर थाना के संयुक्त अभियान में इस्लामपुर से दो बदमाशों गिरफ्तार

author-image
Harmeet
New Update
दुबराजपुर थाना और पांडबेश्वर थाना के संयुक्त अभियान में इस्लामपुर से दो बदमाशों गिरफ्तार

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: दुर्गापूजा की नवमी की रात को पांडबेश्वर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पांडबेश्वर कॉलेज पारा में एक दुसाहसिक चोरी से दहशत फैल गई। घटना से नाराज स्थानीय बाशिंदे विरोध करते हुए थाने पहुंचे। इस मामले में पुलिस महकमें में भी में हड़कंप मच गया है। घटना के तुरंत बाद जांच में जुटी पांडबेश्वर पुलिस शनिवार रात दुबराजपुर थाना और पांडबेश्वर थाना के संयुक्त अभियान में बीरभूम के दुबराजपुर के इस्लामपुर से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पीड़ितों की पहचान पाले खान और एसके सरजू के रूप में हुई है। बंदियों को रविवार दुर्गापुर अनुमंडल न्यायालय लाया गया।