/anm-hindi/media/post_banners/26aRizXK2XLuacqWDeuh.jpg)
राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, सालानपुर: पश्चिम बर्धमान जिला महिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मिनती हाजरा के उपस्तिति में शनिवार रूपनारायणपुर तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया।जहाँ मुख्य रूप से जिला महिला तृणमूल कांग्रेस के सचिव दीपाली चक्रवर्ती, जिला महासचिव गीताश्री पाइक, जिला महिला तृणमूल कमिटी सदस्य संध्या सरकार, आरती देबनाथ, प्रखंड तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, सालानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी, सह अध्यक्ष विद्युत मिश्रा, ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के महासचिव भोला सिंह सहित ब्लॉक के सभी पंचायत से महिला प्रधान, उपप्रधान, सदस्य एवं महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। बैठक में सालानपुर ब्लॉक महिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में अपर्णा राय के नाम की घोषणा की गई। बैठक में मिनती हाजरा ने कहा हमारा मुख्य लक्ष्य दीदी को 2024 में देश का प्रधानमंत्री बनाना है। दीदी एकमात्र ऐसी मुख्यमंत्री है जिन्होंने महिलाओं के विकास एंव आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमेशा कार्य किया है। हमारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हर समय महिलाओं को पहले रखा है, और महिलाओं को सम्मान के लिये लड़ी है। राज्य में आज महिला सुरक्षित एंव आत्मनिर्भर है, उन्होंने कई योजनाओं के माध्यम से हमें लाभ दिया है। हमे प्रखंड सहित बूथ स्तर पर महिला समितियां गठित कर पार्टी को मजबूत करना है।
इस दौरान अपर्णा रॉय ने अध्यक्ष बनाये जाने के लिये विधायक विधान उपाध्याय, युवा नेता मुकुल उपाध्याय एंव जिला महिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मिनती हाजरा को धन्यवाद करते हुए कहा कि सब का भरोशा वह वैसे ही बनाए रखेंगी।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)