प्रियंका गांधी पुलिस की हिरासत में

author-image
New Update
प्रियंका गांधी पुलिस की हिरासत में

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: प्रियंका गांधी पुलिस कस्टडी में मारे गए व्यक्ति के परिजनों से मिलने आगरा जा रहीं थी। उसी दौरान उन्हें आगरा एक्सप्रेस वे के एंट्री पॉइंट पर रोक लिया गया। आगरा जाने के लिए प्रियंका जिद पर अड़ी हैं। लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि पुलिस हिरासत में अरुण वाल्मीकि का देहांत हुआ, और उनका परिवार न्याय मांग रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा सरकार की पुलिस आगरा जाने से क्यों रोक रही है। हर बार क्यों न्याय की आवाज को दबाने का प्रयास किया जाता है?