पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलने एम्स पहुंचे राहुल गांधी

author-image
New Update
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलने एम्स पहुंचे राहुल गांधी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती हैं। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 



उनके स्वास्थ्य की जानकारी मिलते ही कई लोग उनसे मिलने एम्स पहुंचे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी गुरुवार को एम्स पहुंचे और डॉ. मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। राहुल गांधी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।