जमुड़िया में माँ दुर्गा के विंध्यवासिनी रुप की पूजा होती है

author-image
New Update
जमुड़िया में माँ दुर्गा के विंध्यवासिनी रुप की पूजा होती है

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: दुर्गापूजा इस प्रदेश का सबसे बड़ा त्योहार है। इस त्योहार को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। बंगाल के कोने कोने में मां दुर्गा की पूजा होती है। लेकिन जैसे मां के विविध रुप हैं ठिक वैसे ही मां दुर्गा की पूजा में भी विविधता की भरमार है। ऐसी ही एक एक पूजा जमुड़िया में होती है। 350 साल से पुरानी पट की पूजा की जाती है। यहां बिचाली या मिट्टी के बजाय सिर्फ कपड़े पर रंगो से मा दुर्गा के विंध्यवासिनी रुप की पूजा होती है। इसी तरह पिछले 350 साल से भी ज्यादा समय से जामुड़िया के ईकरा गांव के मंदिर मे मां की पुजा होती आ रही है। पुजा को लेकर लोगों मै काफी उत्साह रहता है। आसपास के लोग भी आकर जुटते है।