हिरासत में नहीं, गिरफ्तार हैं प्रियंका गांधी

author-image
New Update
हिरासत में नहीं, गिरफ्तार हैं प्रियंका गांधी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अब हिरासत में नहीं हैं, बल्कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर है कि प्रियंका गांधी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। प्रियंका गांधी को सीतापुर के पीएसी गेस्ट में गिरफ्तार करके रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी के खिलाफ धारा 151, 107 और 116 के तहत केस दर्ज किया गया है और इन्हीं धाराओं के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है।