मेघालय के पूर्व सीएम के बेटे की मौत

author-image
New Update
मेघालय के पूर्व सीएम के बेटे की मौत

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मेघालय के री-भोई जिले में, 37 वर्षीय सहायक प्रोफेसर की यात्रा के दौरान कार में आग लगने से मौत हो गई। घटना शिलांग-गुवाहाटी हाईवे पर हुई। मृतक की पहचान मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत ई के मावलोंग के सबसे छोटे बेटे फर्डिनेंड बी लिंग्दो के रूप में हुई है। वह उमरोई निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस विधायक जॉर्ज लिंगदाहा के भाई थे।