इस बार मां दुर्गा डोली पर आएगी, हाथी पर विदा होगी

author-image
New Update
इस बार मां दुर्गा डोली पर आएगी, हाथी पर विदा होगी

 स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 14 अक्टूबर को महानवमी मनाई जाएगी। 14 अक्टूबर तक चलने वाले इन दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। देवी भागवत पुराण में बताया गया है जिस साल मां दुर्गा किस चीज की सवारी करके पृथ्वी लोक में आएंगी। अगर नवरात्र की शुरुआत सोमवार या फिर रविवार से होती है तो माता हाथी पर सवार होकर आएंगी। शनिवार मंगलवार को माता अश्व पर सवार होकर आती हैं। जबकि नवरात्रि की शुरुआत अगर बुधवार को होती है तो मां दुर्गा का वाहन नाव होता है। वहीं अगर नवरात्र गुरुवार या शुक्रवार से प्रारंभ होते हैं तो माता डोली पर सवार होकर आएंगी। इस साल नवरात्रि गुरुवार से प्रारंभ हो रहे हैं। जिसके कारण वह डोली पर सवार होकर आएंगी। हालांकि मां की विदाई हाथी पर हो रही है। इसे शुभ सौभाग्य सूचक माना जाता हैं।