हिमस्खलन की चपेट में आया नौसेना का दल, छह लोग लापता

author-image
New Update
हिमस्खलन की चपेट में आया नौसेना का दल, छह लोग लापता

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: उत्तराखंड के माउंट त्रिशूल के आरोहण के लिए गया नौसेना का दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया है। इसके कारण करीब 10 पर्वतारोही लापता बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसाार ये माउंट त्रिशूल के आरोहण के दौरान हिमस्खलन आने से यह हादसा हुआ। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से राहत-बचाव टीम कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में त्रिशूल चोटी के लिए रवाना हो गई है।